हिंदी
आगरा: दिवाली से पहले उड़ानो को बम से उड़ाने की धमकियों के बाद अब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आगरा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चार अक्तूबर को सीआइएसएफ आगरा एयरपोर्ट इकाई की ऑफिशियल मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश भजा गया।ईमेल की जानकारी गृह मंत्रालय को देने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बुधवार देर रात थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने धमकी और आइटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर सेल की टीम मेल भेजने वाले के बारे में जानकारी कर रही है। बता दें इससे पहले भी रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी आगरा में मिल चुकी है।
Published : 24 October 2024, 3:08 PM IST
Topics : DynamiteNews ManojTibrewal Manojtibrewalakash NewsDynamite TrendingNews आगरा उत्तर प्रदेश एयरपोर्ट धमकी बम