हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ये नया गाना एक रोमाटिक ट्रेक सॉन्ग है। जिसमें कार्तिक और कियारा की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने का टाइटल 'हम नशे में तो नहीं' है।
इस गाने को रेगिस्तान सहित कई अलग-अलग खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया है। इस गाने में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
गाने के रिलीज होने की जानकारी कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग वीडियो शेयर की है। अमिताभ भट्टार्चाय द्वारा लिखे इस गाने को अरिजीत सिंह और तुलसी कुमार ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। गाने को विजय गांगुली ने कंपोज किया है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का दूसरा गाना हम नशे में तो नहीं रिलीज हो चुका है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।
Published : 10 May 2022, 1:52 PM IST
Topics : Bollywood actor Film Bhool Bhulaiyaa 2 Kartik Aaryan Kiara Advani कार्तिक आर्यन कियारा अडवानी कैमिस्ट्री फिल्म भूल भुलैया 2 बॉलीवुड एक्टर
No related posts found.