
मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिये एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। करण जौहर ने रणवीर सिंह के लिये अपनी भावनाओं का इजहार एक नोट के जरिए किया है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल खेल में बजरंग, दीपक, साक्षी का कमाल, स्वर्ण समेत भारत ने जीते छह पदक
करण ने रणवीर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इस नोट के साथ शेयर की है। करण ने लिखा, कोई मौका नहीं है... कोई मार्केटिंग का भी एजेंडा नहीं है... कोई लंच भी नहीं आ रहा है। कुछ नहीं है। यह बस एक भावना है, जो मुझे लगा कि हर किसी के साथ साझा की जानी चाहिए। रणवीर सिंह के लिए मेरा प्यार बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: Patra Chawl Case: शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत ED दफ्तर में पूछताछ के लिए हुईं पेश, जानिये पूरा मामला
क्या इंसान है। क्या शख्स है। प्यार की एक गेंद। जिससे भी मिलता है, उसे खास महसूस करवाने की योग्यता। उससे जो प्यार उमड़ता है और वो आभामंडल। अपनी फिल्म के दौरान, मैंने उसे करीब से देखा है और दूर से भी।”
करण जौहर ने लिखा, “बहुत जानदार इंसान है। हां, वो कलाकार होने के नाते वो कुछ बदमाशियां करते हैं, लेकिन वो पर्दे पर खूबसूरती के साथ सामने आता है। इसलिए, उसे इसकी अनुमति है। व्यक्तिगत स्तर पर, मैं कई मौकों पर उनकी इस विनम्रता से भावुक हो जाता हूं। रणवीर मैं तुम्हें प्यार करता हूं। तुम्हें जो अच्छा बच्चा बनने के लिए पाला गया है, उसे कभी खोना मत।” (वार्ता)
Published : 6 August 2022, 1:39 PM IST
Topics : bollywood Karan Johar Ranveer Singh social media करण जौहर बॉलीवुड मुंबई रणवीर सिंह सोशल मीडिया