राष्ट्रमंडल खेल में बजरंग, दीपक, साक्षी का कमाल, स्वर्ण समेत भारत ने जीते छह पदक

भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद पहलवान बजरंग पूनिया ( 65 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन के साथ कनाडा के लेकलन मेकनील को मात देकर सोना जीत लिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 August 2022, 12:34 PM IST
google-preferred

बर्मिंघम: भारत की स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद पहलवान बजरंग पूनिया ( 65 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन के साथ कनाडा के लेकलन मेकनील को मात देकर सोना जीत लिया।

यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत में घमासान, JDU ने RCP सिंह पर लगाये बेहिसाब संपत्ति बनाने के गंभीर आरोप, जानिये पूरा मामला

दीपक पुनिया (86) और महिला पहलवान साक्षी मलिक (62) ने भी स्वर्ण जीता जबकि अंशु मलिक (57) को रजत से संतोष करना पड़ा। दिव्या काकरान (महिला 68) और मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125) को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें: Patra Chawl Case: शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत ED दफ्तर में पूछताछ के लिए हुईं पेश, जानिये पूरा मामला

गोल्डकोस्ट 2018 खेलों के स्वर्ण पदक और टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य विजेता विजेता बजरंग ने पुरुष 65 किग्रा भार वर्ग के एकतरफा फाइनल मुकाबले में कनाडा के लेकलन मेकनील को 9-2 से मात दी।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने मैच की शुरुआत से ही मेकनील पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जबकि मेकनील उनके सामने बेअसर नज़र आये। (वार्ता) 

Published : 
  • 6 August 2022, 12:34 PM IST

Related News

No related posts found.