‘रेस 3’ का नया गाना ‘पार्टी चले ऑन’ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड फिल्म ‘रेस 3’ का नया गाना ‘पार्टी चले ऑन’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को मीका सिंह और लूलिया वंतूर ने गाया है। पूरी खबर..

Updated : 8 June 2018, 6:27 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के दंबग यानि सलमान खान और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की आनेवाली  फिल्म 'रेस 3' का नया गाना 'पार्टी चले ऑन' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को मीका सिंह और लूलिया वंतूर ने गाया है। 

वहीं इस गाने का लिरिक्स विक्की और हार्दिक ने दिया है। 'पार्टी चले ऑन' गाने को डीजे चीट्स द्वारा प्रोडयूस किया गया है। गाने में सलमान के साथ बाकि अन्य कलाकारों का भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: रेस 3 का गाना अल्लाह दुहाई है हुआ रिलीज, देखें वीडियो

 

रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर भी काफी तहलका मचा रहा है, जिसे सलमान के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह, बॉबी देओल, अनिल कपूर और साकिब सलीम भी दिखाई दे रहे हैं।   

यह भी पढ़ें: सलमान खान का नया और अनोखा अंदाज देखकर हर कोई हैरान

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी  "रेस 3" ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी है। बता दें कि रेस 3 का यह चौथा गाना है। इससे पहले इस फिल्म का गाना 'हीरिए', 'सेल्फिश' और 'अल्लाह दुहाई है' रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। 

Published : 
  • 8 June 2018, 6:27 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement