हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानि अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ 11 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि अक्षय की ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही लीक हो गई हैं। अपनी फिल्म के लीक होने की जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने इस पर दुख जताया है।
यह भी पढ़ें:बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही बनेंगे प्रधानमंत्री..

खबर है कि कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को एक पेन ड्राइव मिला जिसमें फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा की पाईरेटेड कॉपी थी। इसे देखने के बाद रेमो शॉक्ड रह गए और इसकी सूचना उन्होंने फिल्म मेकर्स को दी। जिसके बाद अभिनेता अक्षय कुमार सामने आए और अपने फैंस से पायरेसी के खिलाफ लड़ने में उन्हें सहयोग देने की अपील की। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पायरेसी के खिलाफ लड़ाई बेहद ही जरूरी है। हम फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के लीक होने की घटना पर क्राइम ब्रांच के एक्शन की उम्मीद करते हैं। मैं अपने दोस्त, कलीग्स, फैंस और दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि वह पायरेसी को का विरोध करें। आप सभी का शुक्रिया।‘
यह भी पढ़ें: सनी लियोनी ने खोला राज, जल्द बनेंगी मां

इस मूवी में अक्षय कुमार केशव का किरदार निभा रहे हैं तो वही एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर जया का किरदार निभाते हुए दिखाई देगी।
Published : 22 July 2017, 1:40 PM IST
Topics : Akshay Kumar bollywood DNEntertainment entertainment leaked online movie Toilet Ek Prem Katha