हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेडयूल से टाइम निकालकर इन दिनों कैलिफोर्निया में छुट्टियां मना रही हैं। यहां से प्रियंका ने अपने फैन के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका रेड कलर की मोनोकिनी पहनी नजर आ रही है।
प्रियंका के इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। वहीं मदर्स डे के मौके पर प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ भी कुछ फोटो शेयर की है जिसमें दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि प्रियंका जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग शूरू करेंगी।
Published : 14 May 2018, 4:31 PM IST
No related posts found.