हिंदी
पटनाः बिहार में चुनाव प्रसार तेजी पकड़ रहा है। इसी बीच सीएम उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज नामांकन करने के लिए निकल पड़े हैं।
निकलने से पहले उन्होंने मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव का आशीर्वाद लिया।
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन
तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन कर रहे हैं। निकलने के पहले तेजस्वी यादव को मां राबड़ी देवी ने दही खिला कर किया विदा। बड़े भाई तेजप्रताप के पैर छूकर लिया आशीर्वाद।

नीतीश कुमार की रैलियां
आज मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार रैलियां करेंगे। नीतीश कुमार की जनसभाएं बांका के अमरपुर, भागलपुर के सुल्तानगंज, मुंगेर के तारापुर और पटना के मोकामा में हो रहीं हैं।
Published : 14 October 2020, 12:12 PM IST