हिंदी
फतेहपुर(fatehpur): फतेहपुर भाजपा जिला संगठन के तहत 29 दिसंबर 2024 दिन रविवार को पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इस दौरान राम महेश निषाद को पुनः असोथर भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया था।
यह घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रदेश नेतृत्व के नामित अतिथि प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर किया गया। जिस पर आज गुरुवार को मछुआ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी बाबा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पुनः असोथर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश निषाद को बनाए जाने पर स्वागत समारोह और रोड शो किया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अर्चना त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम, मंडल टीम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप, मंडल उपाध्यक्ष गौरव सिंह गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, रामकिंकर अवस्थी, बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बेटू भैया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रज्जन शुक्ला, सनी मिश्रा, साहिल आर्य, बेनी सैनी, मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ अग्निहोत्री सहित समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत
मंडल अध्यक्ष के रूप में राम महेश निषाद की पुनः घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, बुके और अंगवस्त्र से सम्मानित करने के साथ ही ढोल-नगाड़े और पटाखों से खुशी व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
पार्टी कार्यकर्ता हैं भाजपा की रीढ़
मुख्य जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां बूथ स्तर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता भी शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
महिला जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि असोथर के कार्यकर्ता हमेशा सेवाभाव और ऊर्जा से भरे रहते हैं। उन्होंने राम महेश निषाद को पुनः मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा जताई।
पूर्व मंत्री दीदी साध्वी निरंजन ज्योति और विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी कार्यकाल में भी संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा और जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष बनने पर राम महेश निषाद ने जताया आभार
राम महेश निषाद ने पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे नई चुनौती के रूप में स्वीकारते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का वादा किया।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मुझे पार्टी के प्रति और अधिक सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
कार्यक्रम में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश
कार्यक्रम में मंडल टीम में पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप, मंडल उपाध्यक्ष गौरव सिंह गौतम, मछुआ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी बाबा, नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, रामकिंकर अवस्थी, बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बेटू भैया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रज्जन शुक्ला, सनी मिश्रा, साहिल आर्य, बेनी सैनी, मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ अग्निहोत्री समेत सभी मंडल अध्यक्ष, निर्वतमान जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published : 9 January 2025, 7:39 PM IST
Topics : BJP workers DynamiteNews Fatehpur HindiNews Mandal president ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist ram mahesh TrendingNews