MP Assembly Election: भाजपा ने मध्य प्रदेश चुनाव के जारी की 57 उम्मीदवारों की चौथी सूची, सीएम शिवराज को भी टिकट, देखिये लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची की जारी कर दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 October 2023, 4:47 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग न सोमवार की मध्य प्रदेश समेत देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा की यह चौथी सूची है, जिसमें 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी विधानसभा से ही टिकट दिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2006 से बुधनी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस सीट पर उन्होंने पहली बार उप चुनाव में जीत हासिल की थी।

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।

Published : 
  • 9 October 2023, 4:47 PM IST

Related News

No related posts found.