हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने रद्द की जा चुकी आबकारी नीति को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थान पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।
लक्ष्मी नगर, सीलमपुर, आश्रम, चिराग दिल्ली और जामा मस्जिद क्षेत्रों में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दिल्ली मंत्रिमंडल से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को “सच्चाई और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत” करार दिया था।
Published : 3 March 2023, 1:39 PM IST
No related posts found.