हिंदी
लखनऊः भाजपा नेता की लखनऊ में हत्या मामले में परिजनों के बढ़ते दबाव और लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों सलमान और अदनान को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बाद कबूली है और कहा है कि वह पुलिस की गिरफ्तारी से पहले ही कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे। वजीरगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि महानगर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बादशाहनगर में सोमवार की देर रात युवा भाजपा नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी(40) की रंजिशन चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच करते प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की थी और घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे में वारदात की फुटेज को भी खंगाला था। जब प्रत्यूषमणि की हत्या की सूचना उनके परिजनों को पता चली तो उनके परिवार वाले लोगों के साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ट्रॉमा सेंटर में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा था।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र से शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।मामले में लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेन्द्र कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया गया था। अब पुलिस ने केस को गंभीरता से लेते हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों सलमान और अदनान को गिरफ्तार किया है।
Published : 4 December 2018, 6:38 PM IST
Topics : आरोपी उत्तर प्रदेश चाकू पुलिस प्रत्यूष मणि त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा रंजिश लखनऊ हत्या
No related posts found.