हिंदी
वायनाड: लोकसभा सीट वायनाड पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतार दिया है। जून में हुए चुनाव में इस सीट पर राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी। राहुल ने रायबरेली से भी जीत हासिल की और वहां सांसद बने रहने का फैसला किया। अब वायनाड सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। फिर नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।
जानें नव्या हरिदास के बारे में
नव्या हरिदास (Navya Haridas) 39 साव की हैं। ये कोझिकोड नगर निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं। साथ ही निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। नव्या भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। नव्या हरिदास कालीकट विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त कर रखी है। ये 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में कोझीकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार थीं। हालांकि चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद देवरकोविल ने नव्या को हरा दिया।
नव्या हरिदास ने वायनाड सीट से नामांकन कर दिया। इसके बाद नव्या ने कहा कि वायनाड के लोगों को विकास की जरूरत है। इस चुनाव के बाद से वायनाड के निवासियों को संसद में एक बेहतर सदस्य की जरूरत है जो उनके मुद्दों को संबोधित कर सके। कांग्रेस (Congress) परिवार वास्तव में वायनाड के लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर रहा है। नव्या ने कहा कि मेरे पास प्रशासनिक अनुभव है। मैं केरल में दो बार पार्षद चुनी गई हूं। पिछले आठ साल से राजनीतिक क्षेत्र में हूं। लोगों की सेवा कर रही हूं। उनकी समस्याओं को जान रही हूं और हमेशा लोगों के साथ हूं।
Published : 22 October 2024, 5:25 PM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash Navya Haridas Politics Priyanka Gandhi trending news नव्या हरिदास प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड