हिंदी
मंगलुरु: पुलिस ने बताया कि बुधवार को दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक में मणि जंक्शन पर एक प्रतिद्वंद्वी समूह के लोगों के हमले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बजरंग दल के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।
घायलों की पहचान महेंद्र (बजरंग दल) और प्रशांत नाइक (भाजपा) के तौर पर की गयी है। उन्हें इलाज के लिए पुत्तूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमलावर एक ओमनी वैन कार में आये थे और उन्होंने लाठी डंडों से दोनों पर हमला किया।
उसने कहा कि दोनों समूहों के बीच किसी मामूली विवाद को लेकर यह झगड़ा हुआ। पुलिस ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गयी है और घटना की जांच जारी है।
Published : 24 May 2023, 9:01 PM IST
No related posts found.