
सोनभद्र: अनपरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित मेघा अनपरा पावर लिमिटेड गेट नंबर 3, के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस वजह से हुआ हादसा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बाइक पर सवार युवक किसी काम से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और उन्होंने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ट्रकों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
जांच जारी
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published : 26 March 2025, 1:04 PM IST
Topics : accident in Varanasi Accident News Bike rider dies crime news Dynamite News Sonbhadra Local Accident news Sonbhadra Local news sonbhadra news tragic road accident truck hits bike