Bihar: दानिश अली को रमेश बिधूड़ी ने संसद में भद्दी गालियां दीं तो लालू ने मोदी पर मढ़ा दोष

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘भ्रष्ट सामाजिक और राजनीतिक संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के व्यवहार से प्रकट होता है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 22 September 2023, 4:14 PM IST
google-preferred

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘भ्रष्ट सामाजिक और राजनीतिक संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के व्यवहार से प्रकट होता है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लालू ने साथ ही आरोप लगाया कि यह इनका ‘अमृतकाल’ नहीं बल्कि ‘विषकाल’ है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट के सदस्य रह चुके हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया।

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश की समृद्ध संसदीय परंपराओं के विरुद्ध ऐसी विकृत सामाजिक राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है जिसमें इनकी एक सांसद राष्ट्रपिता (महात्मा) गांधी जी के हत्यारे आतंकवादी का महिमा मंडन करती है।’’

उनका इशारा स्पष्ट तौर पर भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की ओर था जिन्होंने नाथूराम गोड्से को एक ‘‘देशभक्त’’ कहा था और बाद में भारी आलोचना के कारण उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री के इशारे पर एक भाजपा सांसद संसद के अंदर विपक्ष के एक सांसद के लिए जिस अमर्यादित, असंसदीय और तुच्छ भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह घोर आपत्तिजनक, निंदनीय एवं लोकतंत्र व समाज के लिए चिंताजनक है। यह इनका अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है।’’

प्रसाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन के अहम सदस्य हैं।

वरिष्ठ नेता ने इस बार भी किसी नेता का नाम नहीं लिया लेकिन निश्चित रूप से यह भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में दिए गए संबोधन की ओर इशारा था, जिनकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली के खिलाफ की गई अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था।

Published : 
  • 22 September 2023, 4:14 PM IST

Related News

No related posts found.