
बिहार: आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार में मुसलमानों की संख्या 17.70 फीसदी यानी 2,31,49,925 है। देखना दिलचस्प होगा कि वो बिहार के मुसलमानों को कितना लुभा पायेंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बिहार से राजेंद्र आर्लेकर को केरल भेज दिया गया है। वह अब केरल के राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति भवन ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। कई और राज्यों के भी राज्यपाल बदले गए हैं।
कौन हैं बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान?
आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 18 नवंबर 1951 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) (1972-73) और लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से एलएलबी (1977) की डिग्री प्राप्त की।
बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान ने अपना राजनीतिक जीवन एक छात्र नेता के रूप में शुरू किया और 1972-73 के दौरान महासचिव और 1973-74 के दौरान अध्यक्ष के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का नेतृत्व किया। वह 1977 में 26 साल की उम्र में सियाना निर्वाचन क्षेत्र, बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने।
Published : 25 December 2024, 1:42 PM IST
Topics : Arif Mohammad Khan bihar Bihar News Bureaucracy Dynamite News Governor Muslims trending news