Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, BJP के ये 7 MLA बने मंत्री

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 February 2025, 4:15 PM IST
google-preferred

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नीतीश मंत्रिमंडल में भाजपा के सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है।

बिहार में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बीजेपी के 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये बिहार कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ लेने वाले विधायकों की सूची-

1.    संजय सरवगी
2.    सुनील कुमार
3.    राजू कुमार सिंह
4.    जीवेश मिश्रा
5.    मोतीलाल प्रसाद
6.    विजय कुमार मंडल
7.    कृष्ण कुमार मंटू 

मंत्री पर की शपथ लेते विधायक

 बता दें कि विधानसभा चुनाव इस साल होने वाले हैं, इसलिए नीतीश सरकार कैबिनेट विस्तार कर रही है। इससे सरकार अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

मंत्री पद की शपथ लेते विधायक

यह विस्तार चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। नए मंत्रियों के जरिए सरकार विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश करेगी।

कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।अब दिलीप जायसवाल सिर्फ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। 

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना है कि इस कैबिनेट विस्तार का चुनाव में कितना फायदा होता है।

Published : 
  • 26 February 2025, 4:15 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.