Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों से फिर मारी बाजी, जानिये टॉपर के बारे में

DN Bureau

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। इस बार भी राज्य की बेटियों ने बारी मारी है। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में रामायणी रॉय ने टॉप किया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

बिहार बोर्ड 10वीं में लड़कियों से मारी बाजी (फाइल फोटो)
बिहार बोर्ड 10वीं में लड़कियों से मारी बाजी (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड यानी BSEB ने गुरुवार को बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए है। बोर्ड के रिजल्ट जारी करते ही बिहार के 16 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में 79.88 प्रतिशत छात्र पास हुए है। 

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 में रामायणी रॉय ने टॉप किया। उन्‍होंने बोर्ड रिजल्ट में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। वहीं नवादा जिले की सानिया और मधुबनी के विवेक ने बोर्ड एग्जाम में सेकंड टॉप किया हैं। इन दोनों बच्चों को 500 में से 486 अंक हासिल हुए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर प्रज्ञा कुमारी है, जिन्होंने 485 अंक हासिल किए है। 

बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि इस बार 16 लाख छात्रों में से 12, 86,971 छात्र पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in http://biharboardonline.bihar.gov.inपर जा सकते है। 










संबंधित समाचार