हिंदी
गोरखपुर: गोरखपुर की एक बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर आ रही है। डॉक्टर अनुज सरकारी पर महिला मरीज़ के पति पंकज कुमार ने जानलेवा हमला किया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कैंट इलाके में गैस्ट्रो हॉस्पिटल चलाने वाले डाक्टर अनुज सरकारी पर जानलेवा हमला हुआ है। दरअसल गुरुवार को पंकज कुमार नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के इलाज के लिए आया और उसका किसी बात को लेकर डाक्टर से कहा सुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है।
सिपाहियों के साथ आकर की मारपीट
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचती है, मामला समझौते के बाद खत्म हो जाता है लेकिन आज फिर पंकज कुमार दो सिपाहियों के साथ हॉस्पिटल आता है और डाक्टर के चेंबर में जाकर डाक्टर अनुज पर हथौड़े से कई वार करता है जिसमें डाक्टर को गंभीर चोटें आती हैं।
आनन फानन में लोग डाक्टर अनुज को सर्जन के पास लेकर जाते हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।
Published : 4 October 2024, 9:02 PM IST
No related posts found.