समझौते की बातचीत के बीच बिगड़ी बात: अधिवक्ता का कॉलर पकड़ने और चेन छीनने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR
सीतापुर कचहरी परिसर में अधिवक्ता से कथित मारपीट, गाली-गलौज और गले से सोने की चेन छीनने के मामले में कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज हुई है। अधिवक्ता ने सेवानिवृत्त दारोगा, उनके बेटे और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक ज्योति विश्वोई को सौंपी गई है।