हिंदी
मुंबई: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भूलैया 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर फैंस की नजरें बनी हुई है। लंम्बे समय से चल रहे इंतजार के बीच फिल्म का ट्रेलर अब सामने आ गया है। जी हां, कार्तिक आर्यन की फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है।
ट्रेलर में कार्तिक मंजूलिक नाम की भूतनी से पंगा लेते हुए नजर आई और कॉमेडी के साथ ही हॉरर सीन्स में मसला लगाने की कोशिश की है। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 6 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग “आमी जे तोमार” के साथ होता है।
इस फिल्म की कहानी भूल भुलैया से बिल्कुल अलग बताई जा रही है। आपको बता दें, इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है। पहले ये फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकन फैंस के लंम्बे इंतजार के बाद ये फिल्म अब 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है
Published : 26 April 2022, 4:58 PM IST
Topics : Bhool Bhulaiyaa 2 Kartik Aaryan Kiara Advani trailer कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी ट्रेलर तब्बू भूल भुलैया 2 मुंबई
No related posts found.