हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं। लंबे स्ट्रगल के बाद आखिरकार कार्तिक ने वो मुकाम हासिल कर ही लिया है, जिसका ख्वाब इंडस्टी का हर एक्टर देखता है।
कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर काम पर वापसी कर ली है कार्तिक बैक-टू-बैक अपने पुराने प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगे हुए हैं, अब कार्तिक ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग शुरु कर दी है जो अगले महीने मई रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म के प्रमोशन का आगाज करते हुए गुरुवार को 'भूल भुलैया-2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में कार्तिक आर्यन का रूह बाबा वाला लुक सामने आया है। जिसमे में वो बेहद हैंडसम लग रहे है। फिल्म का टीजर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके साथ कैप्शन देते हुए कार्तिक ने लिखा- रूह बाबा आ रहे हैं। सावधान मंजूलिका।
बता दें, भूल भुलैया-2 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। टीजर की शुरुआत मंजूलिका की आवाज़ से होती है, जिसमें वो बंगाली भाषा में (आमी जे तोमा) गाना गुनगुती है। मंजूलिका को अभी दिखाया नहीं है, बस एक घर के सीन ही दिखाये गये हैं।
इसके बाद भूल भुलैया की टाइटल धुन बजने लगता है और फिर कार्तिक आर्यन के किरदार की एंट्री होती है। उन्हें रूह बाबा के किरदार में दिखाया गया है। शरीर पर बाबा जैसे काले रंग के लिबास और सिर पर कपड़ा बांधे हुए कार्तिक नजर आते है। वहीं टीजर में राजपाल यादव के किरदार की भी झलक दिखाई गई है। 53 सेकेंड का ये टीजर बहुत ही मजेदार है। कार्तिक की ये फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Published : 14 April 2022, 2:38 PM IST
Topics : Bhool Bhulaiya 2 bollywood Kartik Aaryan Kiara Advani Teaser कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी टीजर तब्बू भूल भुलैया 2
No related posts found.