हरियाणा में बड़ा हादसा: भिवानी में पहाड़ दरकने से कई वाहन दबे, दो की मौत, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका

हरियाणा के भिवानी से एक बड़ी हादसे की खबर है। यहां पहाड़ दरकने से कई वाहन उकी चपेट में आ गये। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 January 2022, 1:20 PM IST
google-preferred

भिवानी: हरियाणा के भिवानी से एक बड़े हादसे की खबर है। यहां पहाड़ दरकने से कई वाहन उसकी चपेट में आ गये। इस हादसे में कई लोगों के दबने की आशंका जतायी जा रही है। मलबे में दबे तीन लोगों को निकाल लिया गया है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका जतायी जा रही है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।  

अप तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। घायलों को हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ और लोगों के भी पहाड़ के नीचे दबे होने की आंशका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा डाडम खनन क्षेत्र में हुआ, जहां पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। पहाड़ दरकने से 8 से 10 वाहन उसके नीचे दब गए। करीब 15 से 20 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तीन लोगों को निकाल लिया गया है एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि "कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं। प्रशासन को आदेश दिये गये हैं कि दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करें।"

इस हादसे में खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई हैं।

कृषि मंत्री जेपी दलाल व एसपी अजीत सिंह शेखावत भी मौक़े पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

अब तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह हादसा खनन के लिये किये जाने वाले किसी धमाके के कारण हुआ या अपने आप, इस बारे में अभी कुछ भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Published : 
  • 1 January 2022, 1:20 PM IST

Related News

No related posts found.