हिंदी
मुंबई: भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर 1 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया है। इस झड़प में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गये हैं। महाराष्ट्र के कई जिलों में अब भी भारी तनाव है।
इस हिसा के बाद महाराष्ट्र, मुंबई, पुणे समते कई जगहों पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। मुंबई को ठप करने की कोशिश की जा रही है। सुबह से ही महाराष्ट्र के कई जिलों में प्रदर्शन और तोड़फोड़ की जा रही है।
मुंबई में अब तक 15 बसों को नुकसान पहुंचाया गया है वहीं प्रदर्शनकारी जबरदस्ती दुकानों को बंद करवा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों मेट्रो और रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आवागमन करने वाले यात्री को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इस बढ़ती हिंसा को देखते हुए स्कूल कॉलेज बंद कर दिये गये हैं। मुंबई पुलिस ने हिंसा के मामले में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जबकि 100 को हिरासत में लिया है। मुंबई के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में 4 जनवरी देर रात तक 144 धारा लागू रहेगी। वहीं कई जगह इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बढ़ती हिंसा को देखते हुए जगह-जगह भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
Published : 3 January 2018, 1:46 PM IST
No related posts found.