हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और महान कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार हस्तियों की ओर से उनके परिजनों को भारत रत्न सम्मान सौंपा।
देश की चार हस्तियों को भारत रत्न सम्मान
➡️कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को राष्ट्रपति ने दिया मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान
➡️राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया भारत रत्न पुरस्कार वितरण समारोह
➡️देश की चार हस्तियों के परिजनों को सौंपा गया भारत रत्न… pic.twitter.com/7vcG3m0HTs— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 30, 2024
चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह को यह सम्मान सौंपा गया।
कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।
Published : 30 March 2024, 11:34 AM IST