Bharat Jodo Nyaya Yatra: जीप की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी, बगल की सीट पर राहुल, बिहार में न्याय यात्रा की देखिए तस्वीर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल हुए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 16 February 2024, 12:02 PM IST
google-preferred

सासाराम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद राहुल ने यहां पार्टी के जिला कार्यालय से सुबह यात्रा शुरू की और इस यात्रा के शाम को कैमूर जिले के मोहनिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।'

यह भी पढ़ें: कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सभी अकाउंट IT ने किये फ्रीज, माकन बोले- करोड़ों की रिकवरी मांगी 

यादव और राहुल एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी’ वाहन की छत पर बैठे थे और वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। दोनों नेताओं ने शहर की मुख्य सड़क पर एकत्रित भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।

यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा थी।

विपक्षी ‘महागठबंधन’ के दोनों नेता दोपहर करीब तीन बजे कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: भाजपा को मिला विधानसभा अध्यक्ष पद, इस नेता किया नामांकन

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इससे पहले बृहस्पतिवार को राहुल ने बिहार के औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित किया और प्रदर्शनकारी किसानों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने किसानों की तुलना उन सैनिकों से की, जो देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर लड़ते हैं।

कांग्रेस नेता फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून और ऋण माफी सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का जिक्र कर रहे थे।

Published :  16 February 2024, 12:02 PM IST

Related News

Advertisement