हिंदी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन यह यात्रा शनिवार को वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से आगे बढ़ी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य पार्टी नेताओं के साथ खुली जीप में सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गए और मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी, मऊ में मिले चार संदिग्ध, जानिये पूरा अपडेट
अपना दल (कमेरावादी) की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं। वह खुली जीप में राहुल गांधी के बाईं ओर खड़ी थीं। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को चंदौली जिले से शुरू हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह राय बरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी। पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों से गुजरेगी।
Published : 17 February 2024, 1:37 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Bharat Jodo Nyaya Yatra Rahul Gandhi uttar pradesh Varanasi अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी वाराणसी