हिंदी
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ बियूरन हैंडरिक्स को चोटिल खिलाड़ी अल्जारी जोसफ की जगह मुंबई इंडियन्स का हिस्सा बनाया गया है जो अब टीम के लिये आईपीएल-12 के शेष सत्र में खेलेंगे।
वेस्टइंडीज़ के जोसफ को आईपीएल में एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद शामिल किया गया था और टूर्नामेंट में 12 रन पर रिकार्ड छह विकेट के शानदार प्रदर्शन के बाद वह सुर्खियों में आये थे। लेकिन जोसफ के चोटिल होने के बाद हैंडरिक्स को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। वह इससे पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिये खेल चुके हैं। (वार्ता)
Published : 23 April 2019, 3:28 PM IST
No related posts found.