Bengaluru Explosion: बेंगलुरु के कैफे में रहस्यमयी तरीके से भीषण विस्फोट, मची चीख पुकार

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में भीषण विस्फोट की घटना सामने आई है। विस्फोट के बाद मौके पर पुलिस और जांच दल पहुंच गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 March 2024, 3:12 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: देश के आईटी हब बेंगलुरु के एक कैफे में रहस्यमयी तरीके से एक बड़ा धमाका हुआ है। यहां एक बैग में रखे सामान में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस धमाके में 9 लोग घायल हो गये। 

यह भी पढ़ें: कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री धमाके में मृतकों संख्या बढ़कर 7 हुई, सात का इलाज जारी 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ब्लास्ट में घायल लोगों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। 

कैफ में यह धमाका दोपहर लंच के समय हुआ। उस समय वहां काफी लोग मौजूद थे। धमाके से कैफे समेत आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

यह भी पढ़ें: कोच्चि के पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत, 15 घायल 

ब्लास्ट की सूचना के बाद पुलिस टीम, दमकल की गाड़ियां और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची है। अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

Published : 
  • 1 March 2024, 3:12 PM IST

Advertisement
Advertisement