हिंदी
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नये सियासी समीकरण बनने लगे हैं। इसकी शुरूआत बिहार से होती दिख रही है। गुरूवार को दिल्ली में आयोजित जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार पर जेडीयू के नये अध्यक्ष होंगे। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।
जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के ऐलान किया।

इसके साथ ही ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद के लिये नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे पार्टी नेताओं ने सर्वसम्मति से सहमति दी और नीतीश कुमार को पार्टी अध्यक्ष चुना गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस घटनाक्रम के बाद नीतीश कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह बहुत दिनों से इस्तीफा देने चाहते थे। वे चुनाव के चलते इस्तीफा देने चाहते थे।
जेडीयू की बैठक में तीन प्रस्ताव भी पास किये गये। पार्टी ने बिहार में जातिगत सर्वे की भी सराहना की। इसके साथ ही संसद से सासदों के निलंबन की निंदा की गई। इस फैसले को लोकतंत्र के खिलाफ बताया गया।
Published : 29 December 2023, 1:10 PM IST
No related posts found.