हिंदी
नई दिल्ली: वेतन संशोधन की अपनी मांगों पर जोर देने के लिये सार्वजनिक बैंक के करीब 10 लाख कर्मचारी आज से 2 दिन की हड़ताल पर है। इस दौरान शाखाओं में कामकाज पूर्ण रूप से ठप्प रहेगा।
बैंकों की हड़ताल से जहां करोड़ों रुपए की नकदी और चैक लेन-देन प्रभावित होगा वहीं दूसरी तरफ आम जनता को काफी परेशानी हो सकती है। जनता को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ए.टी.एम. पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पिछले पांच वर्षो से कर्मचारियों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। साथ ही आइबीए की तरफ से वेतन व भत्तों में महज दो फीसद वृद्धि का प्रस्ताव किया गया था जो मंजूर नहीं है।
Published : 30 May 2018, 10:24 AM IST
Topics : कामकाज ठप्प बैंक कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी हड़ताल
No related posts found.