बांग्लादेश ने बांग्ला को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग की

डीएन ब्यूरो

ढाका, बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने मंगलवार को बांग्ला भाषा को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग की। मंत्री ने यह मांग तब की जब बांग्लादेश ने बंगला भाषा आंदोलन के अग्रदूतों को याद करने के लिए भाषा शहीद दिवस मनाया।

संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा
संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा


ढाका: बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने मंगलवार को बांग्ला भाषा को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग की। मंत्री ने यह मांग तब की जब बांग्लादेश ने बंगला भाषा आंदोलन के अग्रदूतों को याद करने के लिए भाषा शहीद दिवस मनाया।

संयुक्त राष्ट्र ने छह भाषाओं को आधिकारिक भाषा का दर्ज दिया है जिनमें अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, रूसी और अरबी शामिल हैं।

पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के दौरान भारत प्रायोजित एक प्रस्ताव पर बांग्ला, हिंदी और उर्दू को गैर आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया।

सत्ताधारी अवामी लीग के महासचिव और वरिष्ठ मंत्री ओबैदुल कादेर ने कहा, ‘‘हम एक बार फिर मांग कर रहे हैं कि बांग्ला को संयुक्त राष्ट्र की एक आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जाए।’’

वर्ष 1999 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस घोषित किया जो बांग्लादेश के भाषा शहीद दिवस के दिन पड़ता है।

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजिबुर्रहमान ने 25 सितंबर, 1974 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में बांग्ला भाषा में ऐतिहासिक भाषण दिया था।

विदेश मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद शहरियार आलम ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र प्रशासन को अपनी प्रणाली में किसी नयी भाषा को शामिल करने के लिए प्रति वर्ष 60 करोड़ डॉलर खर्च करने पड़ेंगे।’’

इससे पहले वर्ष 2010 में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि बांग्ला को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए।

 










संबंधित समाचार