हिंदी
बलरामपुर: जिले में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट बदली, जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ गईं। बुधवार देर रात से शुरू हुई बूंदाबांदी ने जिले का मौसम खुशनुमा कर दिया, जिससे लोग गर्मी से कुछ राहत की सांस ले पाए। तापमान में गिरावट आने से सामान्य जनजीवन कुछ हद तक सहज हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, हालांकि यह राहत किसानों के लिए आफत बन गई। जिले में बेमौसम बारिश से सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। गेहूं, सरसों व कई मौसमी सब्जियों की फसलें पानी में भीगकर बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। किसान रोमित, कमलेश, गोलू व अनुज ने बताया कि इस बार मेहनत रंग ला रही थी, लेकिन अचानक हुई इस बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में जलभराव हो गया है, जिससे फसल की कटाई व भंडारण में भी बाधा आ रही है।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
जिले में मौसम में आए इस अप्रत्याशित बदलाव के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सक्रिय हो गया है। आपदा प्रबंधन सलाहकार अरुण सिंह ने लोगों को आगाह किया है कि आगामी सात दिनों तक मौसम प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं,ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना है।
जारी एडवाइजरी में ये सुझाव दिए गए हैं
एक ओर जहां बारिश ने आम लोगों को राहत पहुंचाई है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह बड़ा झटका है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों के मौसम और सरकार की राहत योजनाओं पर टिकी हैं।
Published : 10 April 2025, 4:26 PM IST
Topics : balrampurnews barish dyamite news fasal Garmi HindiNews kisan
No related posts found.