बलरामपुर में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बलरामपुर के सुन्दर दास राम लाल इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चौहान मौजूद रही।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 March 2018, 10:33 AM IST
google-preferred

बलरामपुर: सुन्दर दास रामलाल इंटर कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भूतपूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चौहान रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुसुम ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ पर जोर दिया। 

 

वहीं विद्यालय प्रबन्धिका श्रीमती रंजना पाण्डेय ने कहा कि मां, पत्नी, बहन जैसे कई रिश्तों में एक महिला हमेशा हमारे साथ होती है। मां के रूप में एक महिला को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है। माना जाता है कि जहां एक नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। 

महिला दिवस के मौके पर प्रधानाचार्य एन एन मिश्र, उप प्रधानाचार्य लोकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवक्ता नीरज बरनवाल, प्रभास मणि पाण्डेय, सुरेश त्रिपाठी, अरुण, अयाज, अखिलेश, राधा शुक्ला, सुमन, शालिनी, पुनीता उपाध्याय आदि मौजूद रहें।

No related posts found.