Divya Bharti: लाखों दिलों की धड़कन दिव्या भारती की अनसुनी कहानियां, कैसे बनीं कम उम्र में सुपर स्टार

डीएन ब्यूरो

90 के दशक में दिव्या भारती उन एक्ट्रसेस में आती थी जिन्होंने हर फिल्म से अपनी अलग पहचान हनाई थी। दिव्या भारती ने बेहद ही कम समय में बड़ी सफलता हासिल कर ली थी। जानें उनके इस सफर के बारे में डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिव्या भारती

90 के दशक में दिव्या भारती उन एक्ट्रेसेस में से थी जो अपनी खुबसूरती और एक्टिंग के कारण लोगों के दिलों पर राज करती थीं। एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती तक हर जगह पर उन्हीं के चर्चे होते थे।

मुंबई, महाराष्ट्र में जन्म

दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम ओम प्रकाश भारती, और माता का नाम मीता भारती है।

रातों रात बन गई थीं स्टार

दिव्या बॉलीवुड से पहले साउथ सिनेमा में काम कर रहती थीं, लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ही मिली। उनकी फिल्म और गाना रातों रात फेमस हो गया था।

खूबसूरती ने जीता दर्शकों का दिल

दिव्या भारती की पहली फिल्म 1992 में आई थी जिसका नाम था विश्वात्मा। इसमें उनके अपोज़िट सनी देओल थे। फिल्म के साथ फिल्म का गाना सात समंदर पार और दिव्या भारती की खूबसूरती ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

एक ही साल में रीलीज हुई 10 फिल्में

1992 में ही दिव्या भारती की 10 फिल्में रिलीज़ हुई थी। 1993 में उनकी क्षत्रिय, रंग और शतरंज रिलीज हुई।

19 साल की उम्र में ही मौत

बॉलीवुड की सबसे सुंदर और टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में दिव्या भारती शामिल थी। 19 साल की उम्र में ही उनकी मौत हो गई। उनकी आखिरी फिल्म 'शतरंज' रही। ये फिल्म उनके मरने के बाद रिलीज हुई थी।

घर की बलकनी से गिर कर हुई थी मौत

5 अप्रैल 1993 में, भारती, अपने घर की 5 फ्लोर की बालकनी से गिर गयी, जिसके बाद एक बेहद प्रतिभावान और खूबसूरत अदाकारा इस दुनिया को छोड़ कर हमेशा के लिए चली गयी। हालांकि ये मौत आत्महया थी या दुर्घटना ये अब तक एक रहस्य है।








संबंधित समाचार