हिंदी
आजमगढ़: जिले में आज सुबह हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम मोहम्मदपुर थाना रानी सराय में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम मोहम्मदपुर थाना रानी सराय निवासी 23 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र रुदल यादव आज सुबह शौच हेतु खेतों में गया था। खेतों से लौटते समय धर्मेंद्र के उपर आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना के बाद पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा धर्मेंद्र को जिला अस्पताल लेकर जाया जा रहा थी, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
जिले में आज सुबह अचानक बारिश हुई और बादल छा गया, जिस कारण आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली से की मृत्यु होने से क्षेत्र में कोहराम मच गया।
Published : 13 February 2018, 1:00 PM IST
Topics : आकाशीय बिजली आजमगढ़ युवक मौत
No related posts found.