हिंदी
आजमगढ़: सावन के अंतिम सोमवार पर नगर के विख्यात भंवरनाथ मंदिर में शिवभक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। साथ ही नगर के पटखौली स्थित ओमकारेश्वर महादेव मंदिर व नगर के सभी शिवालयों व मंदिरों में लोग सुबह से ही जलाभिषेक करके पूजा अर्चना कर रहें हैं। सभी शिवालयों और मंदिरों में भोलनाथ के जयकारे गूंज रहे है।
सावन के अंतिम सोमवार को जिले के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सावन के पहले ही दिन से भंवरनाथ मंदिर पर भव्य जागरण चल रहा है, जहां पर भजन गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। भवरनाथ मंदिर पर लगातार भंडारा भी चल रहा है। साथ ही साथ जिले के कई शिव मंदिरों पर भी भंडारा का कार्यक्रम चल रहा है।
नगर के हरर्रा की चूंगी स्थित शिवमंदिर पर भी लोगों ने जल चढ़ाकर लोगों ने पूजा की भवंरनाथ मदिंर पर पाकेटमार भी लगातार सक्रिय हैं। जिले में मौजूद हर मंदिर में अलग-अलग तरह के धार्मिक अनुष्ठानो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोग शिरकत कर रहे है।
जनता की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।
Published : 20 August 2018, 2:17 PM IST
Topics : Azamgarh आजमगढ़ भवरनाथ मंदिर शिवभक्त शिवालय सावन स्पेशल
No related posts found.