ऑस्ट्रेलिया के नव नियुक्त उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन भारत पहुंचे, जानिये पूरा अपडेट

भारत में नव नियुक्त ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन यहां पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 August 2023, 1:13 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारत में नव नियुक्त ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन यहां पहुंच गए हैं।

ग्रीन बैरी ओफैरेल का स्थान लेंगे। वह हाल तक जर्मनी में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “ (भारत में) नियुक्त ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन अपनी पत्नी प्रो. सुजैन मार्क्स के साथ भारत पहुंच गए हैं।‘’

मिशन ने फिलिप का भारत में स्वागत किया।

ग्रीन सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और केन्या में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त रह चुके हैं।

Published : 
  • 11 August 2023, 1:13 PM IST

Related News

No related posts found.