
मुंबई: गुरुवार 16 जनवरी की देर रात 2 बजे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के बास से पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। मामले छानबीन के लिए पुलिस की कुल 20 टीमों को तैनात किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी कामयाहबी मिली है।
सैफ अली खान का हमलावर गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आखिरी बार बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था और उसे पकड़ने के लिए योजना बनाई। पुलिस को संदेह है कि घटना के बाद, संदिग्ध ने सुबह पहली लोकल ट्रेन पकड़ी और वसई विरार की ओर चला गया।
16 जनवरी की रात हुआ हमला
16 जनवरी की रात एक अज्ञात व्यक्ति चोरी के इरादे से सैफ अली खान और करीना कपूर के घर में घुसा। उसने सैफ पर चाकू से छह बार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। फिलहाल सैफ की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
वहीं, एक्टर के हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। जिसके बाद हर जगह आरोपी की तालाश में जुट गई। कई कोशिशों के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है।
Published : 17 January 2025, 11:48 AM IST
Topics : Attack Big update bollywood Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash Mumbai Mumbai Police One accused arrested Saif Ali Khan क्राइम