

बाहुबली अनंत सिंह और कुख्यात गैंगेस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। डाइनामाइट न्यूज़ में पर पढ़ें पूरी खबर
मोकामा: बुधवार को बिहार के मोकामा में एक मकान के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें पूर्व विधायक अनंत सिंह और कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में अब कुल 3 FIR दर्ज की गयी है।
मुकेश नाम के व्यक्ति, जिसके घर पर ताला जड़ा गया था उसने एक FIR दर्ज करवाई है तो एक FIR सोनू-मोनू की मां ने दर्ज कराई है और तीसरी FIR पुलिस ने दर्ज करायी है।
अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग फायरिंग
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विवाद मोकामा विधानसभा एक मकान विवाद से जुड़ा हुआ है। जिसमें पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए।
अनंत सिंह नौरंगा गांव पहुंचे
नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर रही है। बताया जा रहा है कि एक पंचायती मामले में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे। इसी दौरान गोलीबारी की घटना घटी। सोनू-मोनू के पिता ने पंचमहला थाना में आवेदन दिया। बताया कि अनंत सिंह ने अचानक अपने समर्थकों के साथ घर पर चढ़कर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
अनंत सिंह के दो समर्थकों को लगी गोली
इधर, नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि अनंत सिंह के दो समर्थकों को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है।