हिंदी
गुवाहाटी: असम और अरुणाचल प्रदेश के मंत्री और शीर्ष अधिकारी दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा विवाद पर चर्चा करने के लिए यहां एक बैठक में शामिल हुए।
असम के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले राज्य के मंत्रियों ने रविवार को कहा कि बैठक में लंबे समय से जारी सीमा विवाद का स्थायी समाधान तलाशने पर चर्चा की गयी।
असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने ट्वीट किया, ‘‘असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज में आज हुई असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा क्षेत्रीय समिति की बैठक में भाग लिया। हमने दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद का स्थायी समाधान तलाशने पर चर्चा की।’’
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पिछले साल 15 जुलाई को नमसाई घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें उन्होंने जल्द ही समाधान तलाशने का संकल्प लिया था। इसके बाद से ही दोनों राज्य सीमा विवाद हल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
Published : 27 March 2023, 10:02 AM IST
No related posts found.