हिंदी
जयपुर: अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में जयपुर के अल्बर्ट हॉल में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले वह चौथे नेता हैं। गहलोत से पहले भैंरो सिंह शेखावत और हरिदेव जोशी तीन- तीन बार मुख्यमंत्री रहे। गहलोत 1998 में पहली बार और 2008 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।

उप मुख्यमंत्री बने पायलट फिलहाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह लोकसभा सदस्य और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं।
Published : 17 December 2018, 11:13 AM IST
Topics : अशोक गहलोत डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री राजस्थान सचिन पायलट
No related posts found.