हिंदी
नयी दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना और वायुसेना के सामरिक बलों ने पूर्वी सेक्टर में एक बहु-क्षेत्रीय अभ्यास किया।
उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य निर्दिष्ट क्षेत्रों में संयुक्त योजनाओं पर काम कर इनकी पुष्टि करना था। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास पिछले सप्ताह हुआ था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूत्रों ने बताया, ‘‘अभ्यास के दौरान विशेष सैनिकों ने अपनी गति, चपलता और मारक क्षमता का भी प्रदर्शन किया । इसके साथ ही किसी संकट की स्थिति में शीघ्रता से तैनात करने की उनकी क्षमता का प्रदर्शन भी किया गया।’’
Published : 13 April 2023, 6:40 PM IST
No related posts found.