हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऑस्कर और ग्रैमी विजेता एआर रहमान ने अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी।
— A.R.Rahman (@arrahman) December 28, 2020
ए.आर. रहमान जब मात्र जब 9 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद मां ने ही उनका पालन पोषण किया। सोशल मीडिया पर एआर रहमान ने जैसे ही अपनी मां की तस्वीर पोस्ट की वैसे ही उनके फैंस ने कमेंट कर करीमा बेगम को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।
खबरों के मुताबिक कहा जाता है कि रहमान अपनी मां के काफी करीब थे, और उनके कहने पर ही वह संगीत की दुनिया में आए थे। इसी वजह से वह अक्सर अपने स्टेज शो के दौरान अपनी मां को याद किया करते थे।
Published : 28 December 2020, 4:22 PM IST
No related posts found.