हिंदी
नई दिल्ली: आईटीओ पर स्थित सेल्स टैक्स इमारत की 13वीं मंजिल पर बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' हुई
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि कार्यालय में रखे उपकरण में अचानक आग लग गई, जिस पर 10 मिनट के भीतर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Delhi: Fire breaks out at Sales Tax Office in ITO. 5 fire tenders are present at the spot. More details awaited.
— ANI (@ANI) November 21, 2019
अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग के संबंध में उन्हें आठ बजकर 20 मिनट पर जानकारी मिली थी जिसके बाद घटनास्थल पर दमकल के पांच वाहन भेजे गए थे। (भाषा)
Published : 21 November 2019, 12:23 PM IST
Topics : fire Fire department ITO National Sales Tax building अग्निशमन विभाग आईटीओ आग राष्ट्रीय सेल्स टैक्स इमारत