हिंदी
सागर: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सागर जिले में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह सागर संभाग मुख्यालय के समीप कजलीवन मैदान में चुनावी सभा लेंगे। यह स्थान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आता है।
वहीं कांग्रेस के अनुसार गांधी सागर जिले के देवरी में शुक्रवार को ही चुनावी सभा संबोधित करेंगे। श्री गांधी देवरी के किला मैदान क्षेत्र में सभा लेंगे।
यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा चुनावः विधायक के बाद अब इस सांसद ने दिया BJP को झटका
दोनों ही दलों की सभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।(वार्ता)
Published : 15 November 2018, 1:11 PM IST
Topics : अमित शाह कांग्रेस चुनाव भाजपा भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव राहुल गांधी विधानसभा चुनाव
No related posts found.
No related posts found.