हिंदी
अंबेडकर नगर: अकबपुर क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन ने अंबेडकर नगर तहसील क्षेत्र में स्थित दरबन झील के ईको पर्यटन विकास के लिए 86252 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दरबन झील के विकास के लिए पिछले दिनों जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विशेष अभियान चलाया था। उनका लक्ष्य था कि विकास से जिले को एक अच्छा पर्यटक स्थल मिल जाएगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार का अवसर बढे़गा।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि सरकार दरबन झील को ईको पर्यटन के रूप में विकसित करने जा रही है। झील का सौंदर्यीकरण कराकर आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। कई झीलों के विकास की कार्ययोजना पर एक साथ काम शुरू हुआ।
इसी में से एक दरबन झील को विकसित करने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने विशेष रुचि ली थी और साफ सफाई करवाई थी।
शासन ने आदर्श आचार संहिता लगने से ठीक पहले इस झील के इको पर्यटक विकास के लिए 8 करोड़ 62 लाख 52 हजार रुपए की मंजूरी दे दी।
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि प्रथम किस्त के रूप में 25 लाख रुपए भी निर्गत हो गए हैं। पूरी रकम से झील का भव्य ढंग से विकास होगा।
उन्होंने बताया क अंबेडकरनगर के लोगों के साथ-साथ अयोध्या आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकता है। साथ ही यहां के लोगो को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
Published : 17 March 2024, 5:58 PM IST
Topics : ambedkar nagar Darban Lake uttar pradesh अंबेडकर नगर ईको पर्यटन स्थल उत्तर प्रदेश दरबन झील विकास