हिंदी
पटनाः नवरात्र से पहले अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया देवी गीत आज टिप्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया।
'निमिया के गछिया'
इस गाने का नाम है 'निमिया के गछिया'। यह गाना नवरात्र स्पेशल देवी मां के भक्तों को समर्पित है, जिसे अक्षरा सिंह के खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। ये गाना रिलीज के साथ वायरल भी होना शुरू हो गया है।
तेजी से हो रहा वायरल
इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किये हैं, वहीं म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू के हैं। कुछ घंटे पहले रिलीज किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Published : 14 October 2020, 3:53 PM IST
Topics : Akshara singh Bhojpuri song Bhojpuri Video bihar Navratri Viral video अक्षरा सिंह नवरात्र भोजपुरी गाना भोजपुरी विडियो