हिंदी
लखनऊ: पूरे देश में आज से शारदीय नवरात्रि की धूमधाम के साथ शुरूआत हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश अपने लखनऊ स्थित आवास पर मां दुर्गा की आराधना की। अखिलेश यादव ने इस मौके पर सभी के कल्याण की भी कामना की।
सपा प्रमुख ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। इसमें अखिलेश ने लिखा ‘शारदीय नवरात्रि सबको नवशक्ति-नव संकल्प से परिपूर्ण करे व सबके जीवन को मंगलमय बनाएँ… यही कामना, यही शुभकामना!’
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नवरात्रि के पहले दिन अपने लखनऊ आवास पर मां दुर्गा की आराधना करते हुए#नवरात्रि #Jaimatadi #Navratri2023 pic.twitter.com/HiV3JpaiU7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 15, 2023
शारदीय नवरात्रि इस साल 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। भक्तों द्वारा इस दौरान शक्ति और समृद्धि की देवी मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों में पूजा की जायेगी।
Published : 15 October 2023, 1:13 PM IST
Topics : Navratri Special Shardiya Navratri अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश नवरात्रि स्पेशल पूजा अर्चना लखनऊ शरदीय नवरात्रि समाजवादी पार्टी
No related posts found.
No related posts found.